जौनपुर। जिले के बक्शा ग्राम पंचायत के सड़ेरी गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत बन रही पानी टंकी का निर्माण पिछले लगभग छह महीने से रुका हुआ है। इस परियोजना की एक तरफ की बाउंड्री वॉल भी गिर गई है, जिससे ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों के अनुसार पानी टंकी का निर्माण कार्य फरवरी.मार्च 2023 से ही बंद पड़ा है। निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह ने बताया कि ठेकेदार का भुगतान बकाया होने के कारण काम रोक दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फरवरी या मार्च में भुगतान मिलते ही निर्माण कार्य फिर से शुरू हो जाएगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इसका प्रमाण देते हुए उन्होंने बताया कि टंकी की पूर्वी दिशा की बाउंड्री वॉल पूरी तरह से ढह गई है। यह घटना घटिया निर्माण कार्य का स्पष्ट उदाहरण है, जिससे परियोजना की विश्वसनीयता पर संदेह पैदा हो गया है।

Author: fastblitz24

