Fastblitz 24

दबंगों ने दलित युवक को बेल्ट से पीटा, बरसाए थप्पड़

 

जौनपुर। सिगरामऊ थाना क्षेत्र के आहोपुर गांव में दबंगों ने एक दलित युवक को पीटकर घायल कर दिया है। क्षेत्र के आहोपुर गांव में गुरूवार के दिन एक खेत के पास से जा रहे दलित युवक को वहां आए कुछ दबंगों ने अचानक रोक लिया। उसके बाद अपने साथ लाए बेल्ट को दिखाकर धकाते हुए दबंगों ने युवक को बेल्ट और हाथों से पीटना शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दबंग एक दलित युवक को बेल्ट और हाथों से पीट रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित युवक खुद को बचाने की कोशिश कर है। आरोप है कि थाने में तहरीर देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। युवक को पीटने की विडियो वायरल होने पर डीआईजी रेंज वाराणसी ने पुलिस को जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। फिल्हाल इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। युवक को पीटने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि दबंगों ने युवक को रास्ते में रोकर इस तरह सरेआम गुंडागर्दी करते हुए क्यों पीटना शुरू किया था।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love