Fastblitz 24

दबंगो ने जमकर काटा बवाल, विवाहिता ने थाने पर की शिकायत

 

मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कन्दरापुर गांव में बुधवार की देर रात हौसला बुलंद दबंगो ने घर पर धावा बोल दिया और घर के सामने लगा करकट और मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया,देर रात पीआरवी पुलिस के पहुंचने परिजनों ने राहत की सांस ली,पीड़ित 3 युवको के खिलाफ सरायख्वाजा थाने पर तहरीर दी है।

स्थानीय थाना क्षेत्र के कन्दरापुर गांव के निवासी लालचंद की पत्नी सुनीता ने सरायख्वाजा थाना पर तहरीर दी की बुधवार रात करीब 10 उसके घर पर जब लोग सो रहे थे तभी तीन युवकों ने धावा बोल दिया और घर के अंदर घुसकर कमरे में रखा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया इसके साथ घर के सामने लगा कर्कट तोड दिया और मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया जिसके बाद परिजनों घटना की जानकारी पीआरवी पुलिस को दे दी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से हालत को काबू में लिया। जिसके पीड़ित पक्ष से सुनीता ने तीन युवक शनि,अमन,विशाल के खिलाफ स्थानीय थाने पर तहरीर दे दी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज