Fastblitz 24

दबंगों ने दलित युवक को पिटते हुए छीने रूपयें

 

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के डमरुआ गांव में बुधवार की सुबह एक दलित युवक ने गांव के विहान बिंद पुत्र महेंद्र बिंद पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे पिटते हुए उसके पैसे छीन लेने का आरोप लगाया है, इसी थाना क्षेत्र के डमरूआ में मंगलवार की रात सत्यम सरोज नामक युवक के पास विहान बिंद पुत्र महेंद्र बिंद अपने कुछ अन्य साथियों के साथ आया और किसी बात को लेकर उनकी सत्यम से कहासुनी हो गई, जिसके बाद वह वापस चलें गयें थें। पीड़ित युवक का आरोप है कि दूसरे दिन यानी बुधवार की सुबह करीब 8 बजे जब मै काम पर जा रहा था तो विहान अपने 10 से 12 की संख्या साथियों के साथ आया और मारते पिटते हुए पैसे छीन लिए। दबंगों की पिटाई से युवक की नाक से खून बहने लगा। युवक ने बताया कि उसके पास कुल 1500 रूपयें थें जिसे उन्होंने छीन कर रख लिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज