जौनपुर। मुगराबादशाहपुर पुलिस ने 50 हजार रुपये के एक इनामिया बदमाश को एक तमन्चा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले को लेकर मुखबीर खास की सूचना पर थाना अलीगंज जनपद चन्दौली पर पंजीकृत अभियोग में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश सोनू पुत्र अली मोहम्मद निवासी सतहरिया थाना मुगराबादशाहपुर उम्र करीब 25 वर्ष को एक देशी तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस के साथ गुरूवार के दिन कृष्णा कोल्ड स्टोरेज सतहरिया के पास से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मामला पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Author: fastblitz24



