जौनपुर। थाना लाइन बाजार क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों को परेशान करने वाले एक मनचले युवक को शक्ति मोबाइल की टीम ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। इस मामले को लेकर शक्ति मोबाइल टीम की महिला उप निरीक्षक पुष्पा देवी मय पुलिस की टीम ने शमीर पुत्र चुन्ने उर्फ सिकराम निवासी लाइन बाजार जो रास्ते पर आने जाने महिला और लड़कियों को परेशान करता था, उसे लाइन बाजार चौराहा से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया।

Author: fastblitz24



