जौनपुर। केराकत क्षेत्र के भैंसा गांव की रहने वाली पिंकी पाल की महाराष्ट्र में प्लेन क्रैश में मौत के बाद पूरे गांव से लेकर जिले भर में ही नहीं बल्की पूरे देश ने दुख जताया है। पिंकी पाल की मौत के बाद खबर लगते ही मां और दादी का रो रोकर बुरा हाल है। कहीं मां बेसुध होकर रो रही है तो कहीं पिता की आवाज भर्रा रही है। महाराष्ट्र में प्लेन क्रैश के दौरान डिप्टी सीएम अजीत पवार समेत कुल 5 लोगों की मौत होने के बाद उनके आवास पर लोगों का आना जाना शुरू हो गया है। बड़े नेता और लोग पीड़ित परिवार से मिलने लगातार पहुंच रहें हैं। बता दें कि फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी पाल की मौत बाद के बाद पता चला है कि पिंकी करीब ढाई महीने पहले अपने भैंसा गांव आई हुईं थीं। मौत के बाद गांव वालों ने बताया कि पिंकी बहुत मिलनसार लड़की थी।

पिंकी पाल की दादी का छलका दर्द.”


फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी पाल की दादी ने बयान देते हुए अपना दर्द जाहिर किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें उनकी पोती पिंकी की मौत की खबर मंदिर से लौटने के बाद पता चली है। उन्होंने कहा कि जब मंदिर से लौटकर आई तो किसी ने बताया पिंकी की प्लेन गिर गई है। ये सुनने के बाद घबराहट में मैने बेटे को काॅल लगाया तो उसने रोते हुए कहा कि मां पता नहीं पिंकी कहां चली गई। दादी ने बताया कि अब तो उसकी तस्वीर ही मेरा सहारा बन गई है। ढाई महीने पहले पिंकी के आने के बाद उससे मुलाकात हुई थी। लेकिन किसी को क्या पता था कि ये पिंकी का आखिंरी बार अपने गांव में आना था।
मां और पिता का भी दर्द छलका.”
फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी पाल की मौत के बाद उनकी मां का भी दर्द झलक पड़ा। उन्होंने भी बयान देते हुए कहा कि,, पिंकी को लेकर मेरा मन पहले से ही घबरा रहा था। हमें लग ही रहा था कि कुछ गलत होने वाला है। लेकिन किसी ने कुछ बताया नहीं। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी ने हमें कभी दुख नहीं दिया और आज हमसे बिना कुछ बताए ही चली गई। वहीं दूसरी ओर पिंकी के पिता ने दर्द बयां करते हुए बताया कि मैने टैक्सी चलाकर अपने बच्चों को पढाया लिखाया,, अपनी पिंकी को पाई पाई जोड़कर एयर होस्टेस बनाया था। आगे उन्होंने रोते हुए कहा आखिंरी पिंकी ने काॅल पर बताया कि पापा कल आपसे बात करूंगी और अजीत पवार दादा से भी बात कराउंगी। लेकिन अफसोस वोल कल वापस ही नहीं आया।
Author: fastblitz24



