Fastblitz 24

काशी-दादर एक्सप्रेस में बम होने की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार

 

जौनपुर। जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के दियावां महादेव के रहने वाले एक सीरियल काॅलर ने काशी दादर एक्सप्रेस में बम होने की झूठी सूचना देकर हड़कंप मचा दिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये सीरियल काॅलर राजेश शुक्ला ने ये हरकत कई बार कर चुका है। इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि आरोपी ने महज अफसरों को परेशान करने के लिए काशी-दादर एक्सप्रेस में बम होने की ऐसी अफवाह फैलाई। इस अफवाह के बाद पूरी रेल सुरक्षा व्यवस्था हिल गई। शातिर इतना कि उसने पुलिस को चकमा देने के लिए 15 अंकों वाले डिजिटल नंबर और मुंबई के पीसीओ का इस्तेमाल किया। फिल्हाल आरोपी को वाराणसी जीआरपी की टीम ने मुंबई के एक अपार्टमेंट से दबोच लिया है। वहीं, आशंका जताई जा रही है कि ये सीरियल काॅलर महौल बिगाड़ने के लिए एैसी हरकते करता है। आरोपी एक बार और झूठी सूचना देने के आरोप में जेल जा चुका है। छूटने के बाद उसने ये दूसरी बार फर्जी अफवाह उड़ाई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीरियल काॅलर जिला जौनपुर के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र दियावां गांव का रहने वाला है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज