जौनपुर। जिले में थाना तेजी बाजार के कथौली गांव में चोरी के एक मामले में सादी कपड़ों में आए युवक को पकड़ने बक्शा थाने के दो सिपाहियों उसकी जगह किसी और युवक को पकड़ कर थप्पड़ जड़ दिया। दोनों सिपाहियों की इस करतूरत पर गुस्साए लोगों ने दोनों सिपाहियों को दौड़ा लिया। आक्रोशित लोगों के दौड़ाने पर दोनों ने छीपकर अपले को बचा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैथोली गांव में मोबाइल चोरी के मामले में बक्शा के दो सिपाही सादे कपड़े में लोकेशन ट्रेस करते हुए वहां पहुंच गयें। उन दोनांे को वहां अरविंद नाम के एक युवक की तलाश थी। लेकिन गलती से उन्होंने उसी नाम के दूसरे युवक अरविंद को पकड़ने के बाद डांटते हुए तमाचा मार दिया। बिना किसी गलती के दोनों सिपाहियों के थप्पड़ मारने के बाद पीड़ित युवक अरविंद ने विरोध शुरू कर दिया।


दूसरे युवक के विरोध करने पर वहां पहुंचे ग्रामिण वहां पर आए दोनों पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। दूसरे युवक को बिना गलती के थप्पड़ मारने पर वहां लोगों के साथ आईं गांव की महिलाएं भी पुलिसकर्मियों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़ी। आक्रोशित लोगों को देखकर दोनों सिपाही खुद को बचाने के लिए वहां मौजूद एक दुकान में जाकर बैठ गएं।
इस घटना की सूचना मिलने के बाद तेजीबाजार थानाध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल मय पुलिस टीम के साथ पहुंच गए और लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। थाने की पुलिस उसके बाद दोनों सिपाहियों को अपने साथ लेकर चली गई। इस मामले को लेकर तेजी बाजार के थानाध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल ने बताया कि गलतफहमी से थाना बक्शा के दो सिपाही मोबाइल चोरी के मामले में आरोपी युवक की जगह किसी और युवक अरविंद को पकड़ लिया था।
Author: fastblitz24



