जौनपुर। व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जौनपुर नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के जौनपुर आगमन पर शिष्टाचार मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देते हुए अपनी मांगें रखीं। इसमें वृद्ध व्यापारियों के लिए 60 वर्ष के बाद पेंशन योजना शुरू किया जाना चाहिये। साथ में कोई भी व्यापारी अपने व्यापारी जीवन के दौरान जितने रुपये भी आयकर जमा किया हो, उसका कुछ प्रतिशत 60 वर्ष के बाद उसी व्यापारी को जीवन यापन के लिये मिलना चाहिये। चूंकि समय से आयकर जमा करते हुये देश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान होता है, इसलिए सरकार को उपयुक्त दोनों मांगों पर गंभीरता से ध्यान देकर अतिशीघ्र मूर्त रूप देना चाहिये।

ज्ञापन लेते हुए कैबिनेट मंत्री राजभर ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा सभी मांग न्याय संगत है। देश के विकास में व्यापारी हमेशा सहयोगी रहा है। व्यापारियों को उनका हक अवश्य मिलना चाहिये। उन्होंने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को सदन में उठाने का भी आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री को मांगों को गम्भीरतापूर्वक संज्ञान में देते हुये उचित निर्णय के लिए निवेदित भी करूंगा।
इसके पहले जिला पदाधिकारी रमेश बरनवाल ने मंत्री जी का माल्यार्पण करते हुये। स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष साहू, नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि, शैलेंद्र सिंह, सरदार रंजीत सिंह, जितेंद्र जायसवाल, सरदार मनमोहन सिंह, विशाल बरनवाल, राजेश जायसवाल, रसाल बरनवाल, सौरभ बरनवाल, राजेंद्र स्वर्णकार, शुभम बरनवाल, चंद्र प्रकाश जायसवाल आदि उपस्थित रहे। ज्ञापन देते समय उपस्थित व्यापारियों का आभार संतोष साहू ने व्यक्त किया।


Author: fastblitz24



