जौनपुर। थाना लाइन बाजार अन्र्तगत मुहल्ला लखनपुर निवासिनी दीपा जायसवाल पत्नी प्रेमचन्द ने थाना लाइन बाजार को प्रार्थना पत्र देकर हमलावरों के खिलाफ फिर कार्यवाही की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि उसके पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है, जिसे लेकर कई बार मारपीट हो चुकी है। इधर धर्मेन्द्र, जितेन्द्र, सीमा कुछ लोगों के साथ भद्दी.भद्दी गालियां देते हुए उसके पास आ गये। इन लोगों ने लाठी डंडों तथा पाइप से उसके पुत्र युवराज को मारपीट कर घायल कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने दीपा को भी मारा पीटा, लेकिन अब तक कार्यवाही नहीं हो सकी है।

Author: fastblitz24



