Fastblitz 24

भारतीय सेना का फर्जी पहचान पत्र लेकर घुम रहा युवक गिरफ्तार, पाक से जुड़े दस्तावेज बरामद

 

पटना। जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शनिवार को एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को पकड़ लिया। युवक की पहचान वैशाली निवासी शिवम शर्मा के रूप में हुई है। युवक के पास से भारतीय सेना का फर्जी पहचान पत्र, गृह मंत्रालय की फर्जी आईडी, इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े दस्तावेज और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।

युवक के मोबाइल फोन में पाकिस्तानी झंडा लिए व्यक्तियों की फोटो भी मिले हैं। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उसे एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी आईबी और एनआईए जैसी केंद्रीय एजेंसियों को भी दी गई है। त्योहारों के सीजन और बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के कारण हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सुरक्षा पहले से ही कड़ी कर दी गई है। ऐसे में एक संदिग्ध व्यक्ति का एयरपोर्ट पर पकड़ा जाना सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने शिवम शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि उसके पास फर्जी आईडी कार्ड कहां से आए और उसका किसी आतंकी संगठन से कोई प्रत्यक्ष संबंध है या नहींण् शुरुआती स्तर पर इस घटना ने पटना समेत पूरे बिहार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। पूछताछ और जांच के बाद ही इस युवक की असली मंशा और नेटवर्क से जुड़ी जानकारी साफ हो पाएगी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज