जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के गयासपुर गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक विघालय के कार्यालय का ताला तोड़कर उसमें रखा टैबलेट फोन और अन्य समान चोरी करके फरार हो गयें हैं। अगले दिन सोमवार को विधालय पहुंचने पर जब इस चोरी के घटना की जानकारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार सिंह को मिली तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस फिल्हाल मामले की जांच में जुट गई है।

Author: fastblitz24



