जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव खेत में लगे पंपिंग सेट मशीन के पास सो रहे बुजुर्ग व्यक्ति का गमछे से मुंह दबाकर चोरों ने स्टेप्लाइजर चोरी कर लिया। इसी क्षेत्र के रामगढ निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति राम पलट मौर्या पुत्र स्व निरंजन मौर्य का आरोप है कि वह रविवार की रात करीब 11 बजे अपने घर से एक किलो मीटर की दूरी पर स्थ्ति खेत के पास लगे पंपिंग मशीन के पास खाना पीना खाकर सोए हुए थें कि उसी दौरान कुछ अज्ञात चोरों का गिरोह उनके पास पहुंचा और उनमें से एक ने गमछे से बुजुर्ग व्यक्ति रामपलट मौर्या का मुंह दबाए रखा और बाकि अन्य चोरों ने पंपिंग मशीन के पास लगा पांच किलोवॉट के स्टेप्लाईजर को चोरी करके फरार हो गयें। घटना के बाद बुजुर्ग व्यक्ति ने चोरी की सूचना अपने परिजनों को दी जो खेत से एक किलो मीटर की दूरी पर स्थ्ति घर में सो रहें थें। जानकारी होते ही घबराए हुए परिजन खेत पहुंच गयें और देखा कि स्टेप्लाईजर वहां नहीं था। परिजनों ने इस मामले को लेकर डायल 112 को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची डायल 112 की पुलिस ने कुछ देर तक जांच किया फिर उसके बाद परिजनों को सुबह थाने पर बुलाने की बात बोलकर चली गई। फिल्हाल इस संबंध में बुजुर्ग व्यक्ति ने थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है।

Author: fastblitz24



