जौनपुर। जिले में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव निवासी एक व्यक्ति की मंगलवार की सुबह पोटरिया मार्ग पर लाश मिलने से हड़कंप मच गया। इस मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक व्यक्ति की पहचान लपरी गांव के निवासी राधेश्याम बिंद उम्र 35 वर्ष के रूप में की है। फिल्हाल पुलिस मृतक व्यक्ति की मौत कारण जानने के प्रयास में जुटी हुई है। व्यक्ति की मौत कैसे हुई यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी।

Author: fastblitz24



