जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गाँव में हौसला बुलंद चोरो ने सरकी पुलिस चौकी से लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक घर से नगदी रूपये, बाईक सहित लाखों रुपये के जेवरात चुरा कर फरार हो गयें हैं। आरोप है कि चोरों ने घर में घुसकर कमरे में रखी अलमारी का लाॅक तोड़कर उसमें रखा जेवर और नगदी रूपया समेत घर में खड़ी बाइक को लेकर वहां से फरार हो गयें हैं। इस मामले को लेकर पीड़ित ने मामले का विडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Author: fastblitz24



