Fastblitz 24

कागज व तफ्ती के रूपयों के साथ तीन टप्पेबाज गिरफ्तार

 

जौनपुर। खेतासराय पुलिस टीम ने टप्पेबाजी गिरोह का 24 घंटे के अन्दर खुलासा करते हुए तीन टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कागज व तफ्ती के कथित रूपये के बंडल को बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को टप्पेबाजी की घटना के सम्बन्ध में दी गई सूचना के आधार पर मामला पंजीकृत कर लिया गया था। इस मामले में थाना खेतासराय में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मद तारिक अंसारी और उप निरीक्षक अनिल कुमार पाठक ने सीसीटीबी फूटेज की मदद से व मुखबीर की सूचना पुलिस टीम के साथ पहुंच कर इस टप्पेबाजी में शामिल अरबिन्द कुमार यादव, विमल कुमार, मनोज कुमार को रेलवे स्टेशन खेतासराय के पीछे आईडियल स्कूल के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कागज व दफ्ती के कथित रूपये की एक गड्डी और टप्पेबाजी कर प्राप्त गहनो को बेचकर प्राप्त धन में से पांच हजार नगद रूपये बरामद कर लिया। पुलिस ने तीनों का चालान न्यायलय किया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज