Fastblitz 24

युवक की हत्या के मामले में उसके तीन दोस्त गिरफ्तार

 

जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में मेला दिखाने के बहाने युवक को ले जाकर उसकी हत्या कर लाश को नदी में फेकने के मामले में पुलिस ने युवक के तीन मित्रों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मालूम हो कि शनिवार के दिन इसी थाना क्षेत्र के ग्राम बाजितपुर निवासी शांति देवी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनका पुत्र विशाल गौतम अपने तीनों दोस्तों के साथ मेला देखने गया था, जो अभी तक वापस नहीं लौटा है। घटना की जानकारी होने से पहले मृतक युवक की मां ने पुलिस में युवक के लापता होने की बात कही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जब जांच की तो मालमू हुआ कि युवक विशाल गौतम को उसके तीन दोस्त रणजीत, शुभम, लकी मेला दिखाने के बहाने घर से ले गयें। उसके कुछ देर बाद तीनों ने मिलकर विशाल गौतम की हत्या की और उसके बाद लाश को नदी में फेक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक युवक के दो नाबालिग दोस्त के साथ एक बालिग युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा तीनों से पूछताछ में उन्होंने हत्या करके लाश को नदी में फेंकने की बात कबूल किया। फिल्हाल पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज