
जौनपुर। चन्दवक पुलिस की टीम ने पूर्व में हुई मारपीट की घटना के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार बीते 14 मई 2025 को थाना चंदवक क्षेत्र के देवराई निवासी आजाद चौधरी पुत्र स्व0 रामसागर चौधरी ने साल गिरह मनाने की बात को लेकर गाली गलौज देते हुए चार लोगों पर लाठी डण्डों से मारने पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी।


इस सम्बन्ध में पुलिस ने देवराई के ही रहने वाले शिवकुमार, विकाश पुत्र शिवकुमार, विनय पुत्र शिवकुमार, इन्दू देवी पत्नी शिवकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले को लेकर सोमवार की सुबह 10 बजे थाने के उप निरीक्षक सीताराम मय और उनकी पुलिस की टीम ने घटना में शामिल एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
Author: fastblitz24

