Fastblitz 24

चोरी के समान के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार

 

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह चोरी के मामले में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक ग्राइन्डर कटर मशीन और 2727 रूपये नगद के साथ साथ अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है। थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत चोरी के मामले में शातिर चोर विकास पटेल पुत्र लाल बहादुर, सोनू मौर्या पुत्र वसन्त लाल उर्फ सुक्खू और अजीत पटेल उर्फ कप्तान पुत्र छोटे लाल पटेल को तरहटी तिराहा के पास से चोरी के सभी माल के साथ हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने फर्द बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस ने तीनों शातिर चोरों के पास से 6 डिब्बा काजू 2 बैग इलायची, एक बोरी रामदाना, एक बैग मे लौंग, एक बोरी मे बादाम कुल, ग्राइन्डर कटर मशीन व उनके पास से 2727 रूपये नगद बरामद किये हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज