जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुखीपुर निवासी एक युवक घरेलू विवाद से तंग आकर शाही पुल से नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी है। ज्ञात हो कि इसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुखीपुर निवासी मिठाई लाल सोनकर का 20 वर्षीय पुत्र नमन सोनकर अपने घर से विवाद करके अचानक शाही पुल पर पहुंचा जब कि उसके पीछे.पीछे उसकी बहन प्रिया सोकर और उसके साथ साथी भी पहुंचे और उसे रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन वह सब को झटका देते हुए नदी में छलांग लगा दिया। नदी में छलांग लगाते ही वह पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी सरायपोखता सुनील कुमार यादव सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए और रात्रि में गोताखोरों को बुलवाकर लाश को तलाश करने का का प्रयास किया लेकिन उसकी लाश नहीं मिली। पुलिस अभी भी लाश ढूंढने के प्रयास में लगी हुई है।

Author: fastblitz24



