Fastblitz 24

तेज रफ्तार कार को बचाने के चक्कर में पत्थर लदी ट्रक खाई में पलटी

 

जौनपुर। थाना चंदवक क्षेत्र के रामदेवपुर ग्राम सभा के पास स्थ्ति हाईवे पर शनिवार की रात एक तेज रफ्तार कार को बचाने के चक्कर में पत्थर से लदा ट्रक खाई में गिर गया। इस घटना में चालक बाल बाल बच गया। इस मामले को लेकर ट्रक चालक ने बताया कि वह चुनार से आजमढ जिले में पत्थरों को लेकर जा रहा था। जैसे ही वह शनिवार की रात करीब 11 बजे के आसपास चंदवक क्षेत्र के रामदेवपुर वाराणसी आजमगढ मार्ग पर पहुंचा उसी समय एक तेज रफ्तार कार आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में ट्रक खाई में पलट गई। घटना के बाद कार चालक वहां से अपनी कार लेकर फरार हो गयें।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज