Fastblitz 24

फायरिंग करते हुए हत्या का प्रयास करने के मामले में दो गिरफ्तार

 

जौनपुर। जिला सुजानगंज पुलिस की टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में दो को गिरफ्तार कर उनके पास कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का दो देशी तमंचा और 315 बोर का जिन्दा कारतूस व एक 315 बोर का मिस कारतूस बरामद करने का दावा किया है।

7 नवंबर को वादी थाने पर लिखित सूचना देते हुए आरोप लगाया कि 6 नवंबर की रात 11ण्40 बजे मैं अपने घर पर परिवार सहित सोया हुआ था कि अचानक अरमान शेख पुत्र फारुख और अफजल शेख पुत्र जुम्मन ग्राम केवटली थाना महराजगंज के रहने वाले मेरे दरवाजे के सामने गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे, जब मैं जगा गाँव के तमाम लोग आये तो धमकी देते हुए दोनों भाग गये। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर लिया। पीड़ित ने दोबारा 12 नवंबर को एक लिखित तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि दोनों मेरे दरवाजे पर आ कर जान से मारने के लिए कट्टे से फायर भी किया था जिससे मै और मेरे परिवार वाले अपने घर से छुपकर जान बचाएं मै काफी घबराहट व हरबराहट में था इसलिए उसदिन मात्र गाली गलौज व जान से मारने की धमकी का प्रर्थाना पत्र दिया था, बाद में मैने अपना कैमरा दिखवाया तो उपरोक्त लोग द्वारा घटना कि फूटेज कैद हो गई है।

पीड़ित ने पुलिस को पेन ड्राइव देते हुए दोनों के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की। सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवक फायरिंग करते हुए नजर आएं। पुलिस ने इस आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा की बढोत्तरी की। इस मामले को लेकर उप निरीक्षक राजनाथ यादव मय टीम ने अफजल अली शेख पुत्र जुम्मन निवासी केवटली थाना महराजगंज उम्र करीब 25 वर्ष और अरमान शेख पुत्र फारुख ग्राम केवटली थाना महराजगंज उम्र करीब 26 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर 13 नवंबर गुरूवार के दिन करीब 1 बजे बाबा धीरदास मन्दिर सई नदी पुल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने धारा में बढोत्तरी कर दोनों को न्यायायिक हिरासत मे भेज दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज