जौनपुर। गौराबादशाहपुर पुलिस ने बीते कुछ दिनों पहले जमीनी रंजिश में आग लगाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में गुरूवार के दिन दो लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों का चालान कर न्यायलय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 4 दिसंबर को क्षेत्र के आरा निवासी पीड़ित व्यक्ति अवनीश यादव पुत्र शोभनाथ यादव ने थाने में आकर प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि जमीन के रंजीश को लेकर विपक्षी ने उसकी दुकान मे आग लगा दिया। इस आग से वादी की दुकान जलकर नष्ट हो गई थी। आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दिया। व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने राजन यादव और सुन्दर यादव समेत चार व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में को लेकर गौराबादशाहपुर पुलिस सुन्दर यादव उम्र 55 वर्ष और राजन यादव पुत्र सुन्दर यादव उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर चालान न्यायलय भेज दिया है।

Author: fastblitz24


