जौनपुर। सुरेरी की पुलिस टीम ने धर्म परिवर्तन कराने के मामले में दो लोगों को 20 बाइबल और एक पवित्र जल के साथ गिऱफ्तार करने का दावा किया है। थाना सुरेरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देहुआँ ग्राम में ईसाई धर्मान्तरण कराने वाले दो व्यक्ति कृष्णा सोनी पुत्र श्याम कुमार सोनी व प्रमोद कुमार पुत्र पारसनाथ निवासी भानपुर को 20 बाइबल व एक बोतल पवित्र जल के साथ करीब 20 से 25 अशिक्षित हरिजन महिलाओं को इकट्ठा कर धर्म परिवर्तन करवाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

Author: fastblitz24



