Fastblitz 24

अंडे की आंड में 435 पेटी अवैध शराब की तस्करी करने के मामले में दो गिरफ्तार

 

जौनपुर। थाना सिकरारा की पुलिस व प्रयागराज की एसटीएफ टीम ने ने चेकिंग के दौरान एक अंडा लदी डीसीएम वाहन से कुल 435 पेटी अवैध शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने अंडे से लदी डीसीएम वाहन को चेक किया तो उन 435 पेटियों में कुल 5220 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि जौनपुर से मछलीशहर की ओर जा रहे एक डीसीएम में अंडों की आड़ में अवैध अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही थी।

जानकारी मिलने पर पुलिस और एसटीएफ टीम ने जौनपुर प्रयागराज हाईवे पर सिकरारा क्षेत्र में मौजूद अस्पताल के पास घेराबंदी कर उस डीसीएम वाहन ट्रक को रोकने के बाद तलाशी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान टीम को अंडों के बीच 435 पेटियों में 5220 बोतल अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी हुई मिली। अवैध अंग्रेजी शराब कुल 3915 लीटर बताई जा रही है।

पुलिस ने दो शराब तस्कर पंकज पाल निवासी जिला मुरादाबाद और प्रिंस श्रीवास्तव उर्फ सिंटू जिला वाराणसी को गिरफ्तार कर पकड़ी गई डीसीएम वाहन को कब्जे में लेकर शराब सीज कर दी गई। इस अवैध शराब की तस्करी के मामले में पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस जानकारी के अनुसार उन सभी अवैध शराब की अनुमानित किमत करीब एक करोड़ रूपये है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज