Fastblitz 24

बैंक संचालक की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

 

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के पनौली चौराहे पर मौजूद जनसेवा केंद्र व फिनो बैंक के संचालक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते कुछ दिनों पहले बैंक संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लतपथ लाश मिलने के बाद से ही पुलिस जांच में जुटी थी। पुलिस जानकारी के अनुसार बैंक संचालक फूलचन्द पासवान की चुनावी रंजिश लेकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शुरुआत में सिर में गंभीर चोट लगने से मौत होने का कारण बताया था। इस मामले में आरोपियों की कई दिनों से गिरफ्तारी न होने के कारण मृतक के परिजनों ने प्रदर्शन भी किया था। फिल्हाल इस हत्या के मामले में खुटहन क्षेत्र की पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले राजेश यादव और अंकित गुप्ता को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयोग ईंट और मृतक का मोबाइल, दुकान की चाबी व बाइक बरामद कर लिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज