
जौनपुर। सरायख्वाजा पुलिस ने जान से मारने की नियत से फायर करने के मामले में दो बाल अपचारी को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार करने का दावा किया है। इस मामले को लेकर सोमवार के दिन प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा मय पुलिस की टीम के साथ एससी, एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए कोईरीडीहा चौराहे पर मौजूद थे कि मुखबीर ने आकर बताया कि खानपुर अकबर में जो फायर किया थे उसमे से दो पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के पास है अगर जल्दी किया जाय तो पकडे जा सकते है। मुखबीर खास की बात पर विश्वास कर पुलिस की टीम ने रवाना होकर पूर्वांचल यूनिवर्सीटी के पहले गेट के पास पहुचे। उसी समय मुखबीर ने सडक के किनारे गुमटी के पास खडे दो लोगों की तरफ इशारा करके बताया कि वही वह व्यक्ति है।


पुलिस टीम सडक के किनारे खडे दोनों युवकों के पास पहुची तो दोनो भागने का प्रयास करने लगें। हिकमत अमली से 8.10 कदम जाते जाते पकड लिया गया। पकडे गये दोनों का नाम पर तस्दीक करते हुए कारण बताकर बाल अपचारी शिवांशु सिंह पुत्र कमलेश सिंह निवासी ग्राम अकबर जगदीशपुर थाना सरायख्वाजा व आनद सिंह पुत्र त्रिवेणी सिंह निवासी अकबर जगदीशपुर को पुलिस हिरासत में ले लिया।
Author: fastblitz24



