
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे पर एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश और विजई दोनों वृद्ध अपनी बाइक से जा रहे थे कि चौराहे के समीप पहुँचते ही पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटनास्थल पर चीख.पुकार मच गई।


राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को संभाला और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। डॉक्टरों के मुताबिकए घायलों की चोटें गंभीर हैंए और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और टक्कर मारकर फरार हुई बाइक तथा उसके चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Author: fastblitz24



