Fastblitz 24

धोखाधड़ी के मामले में चकबंदी अधिकारी कार्यालय के दो कर्मचारी गिरफ्तार

 

जौनपुर। खेतासराय पुलिस टीम ने धोखाधडी के मामले में पेशकार चकबंदी अधिकारी और चकबंदी अधिकारी कार्यालय में नियुक्त कर्मचारी को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर चालान न्यायलय रवाना कर दिया है। थाना खेतासराय की पुलिस ने थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में संलिप्त चकबन्दी अधिकारी बदलापुर कार्यालय में नियुक्त कर्मचारी अनुचर कृष्ण मुरारी पुत्र स्व रामानन्द निवासी ग्राम सकरदेह थाना करौंदीकला जनपद सुल्तानपुर को कलेक्ट्रेट परिसर जौनपुर से और बलराम मौर्य पुत्र स्व खुड़भुड़ मौर्य निवासी ग्राम कोड़रा कला थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर तत्कालीन पेशकार चकबंदी अधिकारी बदलापुर को कलेक्ट्रेट परिसर गेट अयोध्या से गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए चालान न्यायलय रवाना कर दिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज