जौनपुर। थाना खुटहन पुलिस टीम ने एक क्विंटल 40 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ अन्तर्जनपदीय गाँजा तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उनके कब्जे से अन्तर्राष्ट्रीय किमत के करीब 35 लाख के एक क्विंटल 40 किलोग्राम अवैध गांजा और एक अपाची मोटरसाइकिल समेत अन्य समान बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के सराय मोहिद्दीनपुर रोड पर चेकिंग की जा रही थी कि खुटहन की तरफ से विशुनपुर की तरफ आ रहे मोटर साइकिल सवार दो व्यक्तियों को रोका गया तो दोनों भागने का प्रयास करने लगे, जिनको पुलिस ने पकड़ लिया। उस दौरान पुलिस ने दोनों व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम पिन्टू निषाद और दूसरे ने अपना नाम प्रमोद नाविक बताया। दोनों तस्कर खुटहन के रामनगर के बताए गए हैं।


दोनों की तलाशी ली गई तो मौके से प्लास्टिक की बोरी में आठ पैकेट गांजा, तीन मोबाइल, एक अपाचे मोटरसाइकिल व 3500 रूपये नकदी बरामद हुई। बरामद गांजा का वजन तौलने पर वजन 8 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने पिंटू निषाद से कड़ाई से पूंछताछ की तो उसने बताया गया कि अपने घर के बाहर करकट में भूंसे के अन्दर चार बड़े बोरे में और गांजा रखा हूं। मौके पर पुलिस बल पहुंच कर पिंटू निषाद के घर से गांजे की चार बोरी व एक खुले हुए बोरे से सात पैकेट गांजा बरामद किया। पुलिस ने कुल गांजे का वजन एक कुंतल 32 किलोग्राम बताया है।फिल्हाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये न्यायालय के लिए भेज दिया है। .
Author: fastblitz24



