जौनपुर। जिले के थाना जफराबाद पुलिस की टीम ने घर से नाराज होकर जनपद में आई पश्चिम बंगाल राज्य की दो लडकियों को जिले के ज़फराबाद रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सूचना प्राप्त होने पर घर से नाराज होकर जनपद जौनपुर में आई पश्चिम बंगाल के मालचा गालिमपुर थाना चंचल जिला मालदा की दो लडकियों बन्ना खातुन और हेना परवीन को जफराबाद रेलवे स्टेशन से बरामद कर उनके परिजनों को वहां की पुलिस के माध्यम से जनपद में बुलाकर दोंनों को उन्हें सौंप दिया। परिवार के लोगों ने अपनी बेटियां पाकर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस ने बताया कि दोनों बंगाल की लड़कियां अपने पारिवारिजनों के डाटने से क्षुब्ध होकर गुस्से में बंगाल से ट्रेन पकड़कर यहां आ गई थी। पुलिस ने दोनों लड़कियों को समझा बुझाकर घर वापस जाने को तैयार किया। पुलिस ने थाना चंचल जिला मालदा पश्चिम बंगाल से जरिये उचित माध्यम सम्पर्क किया तो ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों लड़कियों के सम्बन्ध में थाने पर 5 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज है। अब्दुल मजीद पुत्र यासीन अली पश्चिम बंगाल के जामगाछी थाना चंचल जिला मालदा के हैं, जो कि बन्ना खातुन के पिता है और अजहरूल इस्लाम पुत्र तफज्जल हुसेन पश्चिम बंगाल के दरियारपुर थाना चंचल जिला मालदा हेना परवीन के रिश्ते में चाचा लगते है।


पुलिस ने उन्हें थाने पर बुलाकर बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सर ये दोनों लड़कियां आपस में सहेली है और पारिवारिक डांट से नाराज होकर यूपी के जिला जौनपुर में आ गई है। दोनों लड़कियों के परिजनों ने थाना जफराबाद पुलिस के इस सराहनीय कार्य की भूरी.भूरी प्रशंसा की। आभार व्यक्त किया। इस दौर में लोग ज्यादातर बेटों को नालायक बताते फिरते हैं, लेकिन आज कल कुछ एैसी लड़कियां भी परिवार के विरूध जाकर एैसा करने से पहले जरा भी नहीं सोचती हैं।
Author: fastblitz24



