Fastblitz 24

ट्रैक्टर और बाइक की आमने सामने टक्कर में दो घायल

 

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर मुढ़ैला तिराहे के पास एक ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए हैं। मालूम हो कि इसी थाना क्षेत्र के बरौटी ग्राम सभा निवासी 40 वर्षीय मुकीम और 35 वर्षीय लव कुश विश्वकर्मा अपनी बाइक से दानगंज को जा रहें थें कि तिराहे पर अचानक सामने से आ रहा एक ट्रैक्टर और उनकी बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। इस घटना से दोनों बाइक सवार घायल हो गयें। दोनों को इलाज के लिए एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज