Fastblitz 24

अलग अलग सड़क हादसे में दो की मौत, तीन की हालत गंभीर

 

जौनपुर। अलग अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। हादसे से परिजन में मातम छा गया है। जानकारी के अनुसार केराकत क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। कुसरना के पास पिछले शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक नागेश (22) पुत्र सहदेव की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के एक सप्ताह बाद आई यह दुखद सूचना दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ बनकर टूटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नागेश मोटरसाइकिल से केराकत की ओर आ रहा था कि अचानक कुसरना के पास उसका वाहन अनियंत्रित होकर फिसल गया। सड़क पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुँचाया, जहाँ से स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं बीते देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव को घर लाए, जहाँ पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। दुर्घटना ने सिर्फ एक युवक की जिंदगी ही नहीं छीनी, बल्कि दो परिवारों की खुशियों पर भी कहर बनकर टूटी। नागेश का विवाह 16 नवंबर को केराकत कोतवाली क्षेत्र के पेसारा निवासी पूजा पुत्री बंशराज राम के साथ होना तय था। घर में शादी की धूम, सजावट की तैयारी और रिश्तेदारों की चहल-पहल की जगह अब मातम पसरा है। जिस घर में बारात निकलनी थी, वहाँ से अब अर्थी उठ गई। परिवारजन रो-रोकर बेहाल हैं और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज