जौनपुर। जिले की सुरेरी एण्टीरोमियो की टीम ने मिशन शक्ति के दौरान दो मनचले नाबालिग युवकों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार बुधवार को क्षेत्र के ही कठवतिया पुल पर खड़े होकर दो नाबालिग युवक स्कूली लड़कियों व रास्ते से जाने आने वाली बालिकाओ पर अश्लील शब्दो का प्रयोग करते हुए उन्हें इशारा कर गाना गाने व महिलाओ पर छींटाकसी करने की सूचना पर एण्टीरोमियो की टीम पहुँच कर घटना की जानकारी ली तो उपरोक्त दोनों द्वारा रास्ते से आने जाने वाली महिलाओ के साथ छींटाकसी करते हुए पाया गया। इस मामले में पुलिस ने दोनों को तत्काल गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Author: fastblitz24



