Fastblitz 24

दुकान में बैठी महिला के गले से चैन छिनकर दो बदमाश फरार

 

जौनपुर। जिले के थाना मड़ियाहूं क्षेत्र में किराने की दुकान में बैठी महिला के गले से चैन छिनकर भागते हुए दो बदमाशों की विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित महिला का आरोप है कि वह दुकान के पास बैठी हुई थी। कुछ देर बाद वहां पल्सर से दो बदमाश आएं और एक बाइक पर बैठा रहा तो दूसरा गले से चैन छिनने के बाद वहां से फरार हो गया। वायरल विडियो में देखा जा रहा है कि दो बदमाश वहां पर पहुंचते हैं। दोनों में से एक दुकान पर जाता है और दूसरा अपनी पल्सर बाइक को स्टार्ट करके भागने की तैय्यारी में था। उसी दौरान पहले वाले बदमाश ने महिला के गले से चैन छिनकर दूसरे बदमाश की बाइक पर बैठकर जल्दी जल्दी करते हुए भाग निकलें। फिल्हाल इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज