Fastblitz 24

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मूर्ति लेकर जा रहे दो लोग झूलसे

 

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम घनघनुवा में मूर्ति लेकर जा रहे दो लोग हाई टेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गए। घटना गुरुवार शाम लगभग 4 बजे की है। उक्त गांव निवासी अमरदीप पुत्र लालमनि उम्र लगभग 30 वर्ष और महिला सुमित्रा देवी पत्नी प्रकाश उम्र लगभग 35 वर्ष अपने गांव की मूर्ति को लेकर ट्रैक्टर से विसर्जित करने जा रही थी। अचानक हाई टेंशन तार से स्पर्श होने के कारण दोनों झुलस गए हैं। जैसे ही यह घटना घटित हुई वैसे ही पूरे गांव में अपरा तफरी मच गई। संस्था के अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। हाई टेंशन तार से झुलसने के कारण दोनों को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। चिकित्सालय में दोनों का उपचार चल रहा है। चिकित्सा के अनुसार महिला और पुरुष दोनों को इस समय कोई खतरा नहीं है। चिकित्सक ने यह भी बताया कि दोनों हल्का सा झूलसे हुए हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज