Fastblitz 24

टीडी काॅलेज में दूसरे की जगह C-TET की परीक्षा दे रहे दो व्यक्ति गिरफ्तार

जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के नगर इलाके में मौजूद टीडी पीजी कॉलेज में शनिवार के दिन C-TET की द्वितीय पाली परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे दो व्यक्तियों को बायोमेट्रिक मिसमैच होने पर पकड़ा गया। पुलिस जानकारी के अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा द्वितीय पाली में टी॰डी॰ पीजी कॉलेज में जिले के जलालपुर क्षेत्र के तालामझवारा निवासी अनुराग चौबे पुत्र गिरीश चौबे व जिला फतेहपुर के विपिन सिंह पुत्र रतिभान सिंह दोनों दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे, जिसमें अनुराग चौबे, हिमांशु रंजन यादव पुत्र चन्द्रप्रकाश यादव की जगह और विपिन सिंह, यतेन्द्र कुमार यादव पुत्र अवधेश कुमार यादव की जगह परीक्षा दे रहे थे। दोनों को कॉलेज प्रशासन द्वारा बायोमेट्रिक मिसमैच होने पर पकड़ लिया गया। इस मामले को लेकर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love