जौनपुर। मीरगंज पुलिस टीम ने भारी संख्या में की गई चोरी के समान के साथ दो चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। .थाना मीरगंज उप निरीक्षक ने बीते कुछ दिनों पूर्व में हुई चोरी का खुलासा करते हुए भारी संख्या में हुई चोरी के समान के साथ बुधवार के दिन दो चोर गोलू उर्फ अजय पुत्र मनोज कुमार व श्रीनाथ गौतम पुत्र स्व भगेलू को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से एक सेम्सन की फ्रीज़, एक वॉशिंग मशीन, एक कूलर एक टीवी, एक कूकर युनाइटेड, छोटी बड़ी पीतल की परात, एक बड़ा थाल, तीन थाल, एक फूल थाली, चार फूल का लोटा स्तेमाली, एक बड़ा कटोरा, एक कल्छूल, तीन ड्रम, एक टप, एक बाल्टी, एक जग, एक डस्टबीन, एक बैठने वाला स्टूल, कुड़ा उठाने वाला, एक सूटकेश, दो साड़ी व एक पैन्ट शर्ट का कपड़ा, एक साउन्ड बाक्स और एक खाली बक्शा बरामद किया है। पुलिस ने कारवाई के बाद दोनों गिरफ्तारशुदा चोरों को न्यायालय भेज दिया है।

Author: fastblitz24



