जौनपुर। जलालपुर पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पायल व चाकू बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार बीते 25 नवंबर 2025 को सुरेन्द्र पुत्र स्व0 विलगू गोड़ ग्राम महिमापुर थाना जलालपुर ने तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने घर में स्थित चाय समोसा की दुकान पर व्यस्त था। समय करीब 2 बजे दिन में दीपक शुक्ला पुत्र विमल शुक्ला व विकाश सिंह पुत्र रमांशंकर सिंह मेरे व्यस्तता का लाभ उठाकर मेरे घर में घुस गये और मेरे पत्नी का एक जोड़ी पायल व दो हजार रूपया लेकर जाने लगे। जब मै देखा शोर मचाते हुए दीपक शुक्ला को पकड़ लिया तो विकाश सिंह चाकू लहरा कर कहे कि छोड़ दो नही तो तुम्हारी हत्या कर दूँगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया था।

इस मामले को लेकर पुलिस ने रविवार के दिन दोनों चोर दीपक शुक्ला पुत्र विमल शुक्ला और विकाश सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह को ग्राम छतारी अन्डर पास पुलिया से हिरासत में ले लिया।


पुलिस के पूछताछ करने पर दीपक शुक्ला उर्फ प्रशान्त शुक्ला ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि हर्षित अस्पताल के पास महिमापुर के रहने वाले सुरेन्द्र कुमार गौंड के मकान में घुस कर मै और विकास सिंह दो पायल व दो हजार रुपया चोरी किये थे। चोरी के सामान को लेकर हम दोनो जाने लगे तब तक सुरेन्द्र कुमार गौंड देख लिये और मुझको पकड लिये और शोर मचाने लगे तब विकाश सिंह ने अपने पास रखा हुआ चाकू निकाल कर और लहराते हुये कहा कि मेरे साथी को छोड दो नही तो इसी चाकू से तुम्हारी हत्या कर दूंगा तब तक आस पास के लोग भी इक्कठा होनो लगे तो हम दोनो गिरते पडते मौके से भाग गये तथा दो पायल आपस में एक एक पायल बाट लिये तथा चोरी के दो हजार रुपया भी आपस मे एक.एक हजार रुपया बाट लिये थे जो खाने पीने मे खर्च हो गया और इस पायल को हम दोनो बाबतपुर के तरफ किसी भी व्यक्ति को बेचने के लिये जा रहे थे कि आप लोगो ने पकड लिया।
Author: fastblitz24



