Fastblitz 24

ट्रक और पिकअप के बीच टक्कर होने से अज्ञात पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल

 

जौनपुर। जिले के सिपाह आज़मगढ़ रोड पर केशवपुर रेलवे क्रासिंग के पास आज़मगढ़ की ओर से आ रही पिकअप वाहन व ट्रक के बीच ज़ोरदार टक्कर होने से अज्ञात पिकअप वाहन चालक गंभीर रूप से घायल होकर वाहन में ही बेहोश हो गया है। इस घटना की जानकारी मिलने पर थाना गौराबादशाहपुर पुलिस ने पहुंच कर गंभीर रूप से घायल ड्राईवर को इलाज के लिए अस्पताल ले गई है। बेहोश होने के कारण अभी अज्ञात वाहन चालक की पहचान नहीं हो पाई है। ये घटना शुक्रवार की बीती रात की बताई जा रही है। वहीं वाहन चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज