फतेहपुर. जिले में बुधवार को एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां ओवरलोड मौरंग और गिट्टी लदे ट्रकों को पास करने के नाम पर परिवहन एवं खनन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया गया है। मामले में एसटीएफ ने फतेहपुर के खनिज अधिकारी और उनके गनर के साथ लोकेटर समेत 6 लोगों के खिलाफ जिले के थरियांव थाने में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करते हुए दो लोगों को अरेस्ट किया है। इस कार्रवाई से जहां खनन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं इस अवैध कारोबार से जुड़े लोग भूमिगत भी हो गए हैं।

Author: fastblitz24



