जौनपुर। जिले के थाना गौराबादशाहपुर की पुलिस ने 15 से अधिक चोरी की घटनाओं में शामिल चोरों के गिरोह के एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। यह शातिर चोर बदलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भलुवाही का रहने वाला है। पुलिस ने गैंग से जुड़े बाकि गैंग के सरगना सहित पांच को शातिर अपराधियों को अक्टूबर महीने में ही गिरफ्तार किया था।

पुलिस जानकारी के मुताबिक बीते दो अकटूबर को थाने पर महेन्द्र मौर्या पुत्र स्व0 रामअवतार निवासी सोभीपुर थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर, चन्दन सेठ पुत्र घनश्याम सेठ निवासी बेलापार नौपेडवा थाना बक्सा, राज सोनी उर्फ रजत सोनी पुत्र राजकुमार सोनी निवासी खजरौली थाना मछलीशहर, सूरज यादव उर्फ लल्लू पुत्र अशोक यादव निवासी उटरुखुर्द निवासी बक्सा थाना गौराबादशाहपुर ऋषि साहू पुत्र स्व राजेश साहू निवासी ईशापुर थाना कोतवाली, अभिमन्यु पुत्र स्व अशोक कुमार सेठ निवासी कसेरी बाजार थाना कोतवाली, राजेश कुमार पुत्र लालता प्रसाद निवासी पुरानी बाजार थाना बदलापुर, जयप्रकाश सोनी पुत्र रामप्रसाद निवासी भलुवाई थाना बदलापुर, भोलू पण्डित उर्फ आनन्द प्रकाश पुत्र मकरध्वज पाण्डेय निवासी ईशापुर थाना कोतवाली, सोनू सेठ पुत्र अज्ञात जो बदलापुर शिवाय ज्वेलर्स का मालिक है और आशीष यादव पुत्र अज्ञात निवासी खनिहा नौपेडवा थाना बक्शा, अमन उर्फ छर्रा पुत्र अनिल कुमार निवासी नेवादा थाना बक्शा, सौरभ हरिजन पुत्र अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया था, इस मामले को लेकर सोमवार के दिन थाने की पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना के आधार पर 15 से अधिक चोरी की घटनाओं में शामिल रहे थाना बदलापुर क्षेत्र के ग्राम भुलवाही निवासी एक शातिर चोर सोनू सोनी पुत्र राधेश्याम सोनी को बनरहिया बाग के पास से हिरासत में लेते हुए उसे थाने पर लाकर कार्यवाही के बाद न्यायालय के लिए भेज दिया गया है।


Author: fastblitz24



