जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव एक प्राचीन महावीर मंदिर में चोरी का प्रयास करते चोर की विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गांव में मंदिर में लगे सीसीटीवी विडियों में देखने को मिला है कि एक चोर मंदिर में घुसा और पहले लाईट को बंद किया फिर उसके बाद वहां रखे किसी अज्ञात समान लेकर मंदिर का ताला तोड़ने की कोशिश करने में लग गया। काफी मशक्कत के बाद भी जब मंदिर का ताला नहीं खुल सका तो चोर वहां से फरार हो गया। सुबह मंदिर में चोरी की कोशिश होने पर जब सीसीटीवी की जांच लोगों ने की तो इस मामले का खुलासा हुआ कि हां मंदिर में चोरी की कोशिश की गई थी। मंदिर में चोरी की कोशिश करने का मामला शनिवार 13 दिसंबर की रात का बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर में 17 अक्टूबर को चोरी की घटना हुई थी। अब ये दूसरी बार चोरी करने की कोशिश की घटना के बाद लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है। फिल्हाल विडियों में नजर आ रहा चोर अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। हालांकि,, मंदिर में लगा दूसरा ताला काफी मजबूत होने के कारण टूंट नहीं सका, जिसे तोड़ने में असफल चोर ताला न तोड़ पाने के कारण वहां से थक हार कर चला गया। इस मामले में जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।


Author: fastblitz24



