जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के बकुलिया चौराहे से कुछ दूर मौजूद सड़क पर एक भांग की दुकान पर अवैध रूप से गांजा बिकने की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बकुलिया चैराहे से दक्षिण तरफ जाने वाले रोड पर एक फिजियोथैरेपी सेंटर हैं, जहां भांग की दुकान भी है। आरोप है कि उस जगह दुकानदार भांग की दुकान पर अवैध रूप से गांजा रखकर दिनदहाड़े बिना किसी खौफ के बेच रहा है। वायरल विडियों में देखा गया है कि दुकानदार एक चारपाई पर बैठे हुए एक थैली से गांजे को निकाल कर ग्राहक को देता है। फिर उसके बाद ईशारे से उन्हें थोड़ी दूर जाकर पीने को बोलता है। गांजे के लिए उसके ठेके पर भारी संख्या में भीड़ भी जमा रहती है। जानकारी मिलने के बाद इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

Author: fastblitz24



