जौनपुर। जिले के एक हाईवे पर एक युवक की चलती थार कार से स्टंट बाजी करते हुए विडियो सोशम मीडिया पर वायरल हो रही है। युवक अविराल सिंह राजपूत यातायात नियमों को ठेंगा दिखाते हुए नजर आया है। इस मामले का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मालूम हो कि अविराल सिंह राजपूत एक थार कार और उसके बगल में खड़ी बीजेपी झंड लगी कार के बीच से निकलता है। उसके बाद झंडा लगी कार पर हाथ रखते हुए सड़क पर निकलता है। कुछ देर बाद युवक अविराल थार पर बैठ कर चलती हुई कार से लटकते हुए हाथ दिखाते नजर आया है। इस तरह के खतरनाक स्टंबाजी से हाईवे पर आते जाते वाहन के साथ साथ युवक को भी खतरा हो सकता है। युवक हाईवे पर चलती थार कार पर स्टंट करते हुए रील बनाने के बाद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट कर देता है। फिल्हाल विडियों वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। विडियों में दिखाई दे रही कार किसी नेता की मालूम देती है।


Author: fastblitz24



