Fastblitz 24

ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

जौनपुर। सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति ,मुख्यालय गौरीशंकर मंदिर सिंगरामऊ पर एवं अन्य जगहों पर भी संस्था के सदस्यों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को मतदान की प्रक्रिया, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एवं निष्पक्ष चुनाव के महत्व के बारे में जानकारी दी गई.। इस अवसर पर सभी लोगों ने यह शपथ ली कि, वे आगामी चुनाव में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करेंगे एवं लोगों को मतदान के लिए प्रेरित भी करेंगे । इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह, अनुज सिंह, महेंद्र शुक्ला, सत्यजीत, सद्दाम, शुभम, नेहा सिंह, सौम्या सिंह, मंजू सिंह, अशोक विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज