Fastblitz 24

वृंदावन गेस्ट हाउस की चीख: बाथरूम में मिला पंजाब की युवती का शव, गले पर चोट और गुम हुआ संचालक

मथुरावृंदावन के रुक्मिणी विहार क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां स्थित एक गेस्ट हाउस के बाथरूम में 18 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। उसके गले पर चोट के निशान पाए गए और लाश पर चीटियां रेंग रही थीं। युवती पंजाब की रहने वाली बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना पुष्पांजलि बैकुंठ फेस वन के एक गेस्ट हाउस की है। गुरुवार देर रात कमरे में लाश मिलने के बाद से ही गेस्ट हाउस का संचालक गायब है। घटना को लेकर पुलिस हत्या की आशंका जता रही है और मामले की जांच में जुट गई है।

पूरा पढ़िये 👇

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती हाल ही में यहां आई थी, लेकिन गेस्ट हाउस में उसके साथ कौन था, यह अब तक साफ नहीं हो सका है। मामले को और पेचीदा बनाता है संचालक का अचानक लापता होना।

सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। युवती के परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है।

इस घटना के बाद से वृंदावन क्षेत्र के गेस्ट हाउसों की सुरक्षा और संचालन पर भी सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने आसपास के गेस्ट हाउसों की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज