Fastblitz 24

हमें इस बात का गर्व है कि हमने देश की सीमाओं पर खड़े होकर भारत की एकता और अखंडता की रक्षा की, कैप्टन अजीत पाण्डेय

 

जौनपुर। कैप्टन अजीत पाण्डेय ने इस पावन गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई पेश की है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं है, बल्कि इस दिन भारत के संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। हमारा देश एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। यह संविधान हमें अधिकार देता है, लेकिन उससे पहले कर्तव्यों की याद भी दिलाता है।

उन्होंने आगे ये कहा कि पूर्व सैनिक होने के नाते हमें इस बात का गर्व है कि हमने देश की सीमाओं पर खड़े होकर भारत की एकता और अखंडता की रक्षा की है। हमारे अनेक सैनिक साथियों ने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन अमर शहीदों को नमन करना हमारा नैतिक दायित्व है। मैं इस गणतंत्र दिवस पर जौनपुर वासियों से विशेष अपील करता हूँ कि आइए हम सभी मिलकर भारत के संविधान का सम्मान करें, कानून का पालन करें और समाज में शांति, भाईचारा व सद्भाव बनाए रखें।

आज देश को ऐसे नागरिकों की आवश्यकता है, जो जाति धर्म और भाषा से ऊपर उठकर राष्ट्र को सर्वोपरि मानें। युवाओं से मेरा विशेष आग्रह है कि वे अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाएं। पूर्व सैनिक संगठन का उद्देश्य केवल सेवा के बाद सम्मान नहीं, बल्कि समाज को दिशा देना भी है। हम आज भी देश और समाज की सेवा के लिए हर समय तत्पर हैं।

आइएए इस गणतंत्र दिवस पर यह संकल्प लें कि हम एक मजबूत, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएँगे। यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन की ओर से समस्त जौनपुर वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी है।

भारत माता की जय,
वंदे मातरम्,
जय हिंद,

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज