जम्मू। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस इन दिनों आतंकियों के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सुरक्षाबलों ने एक खुफिया ऑपरेशन में बुधवार को डोडा जिले के भद्रवाह इलाके में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने तीन पिस्तौल, नौ मैगजीन और 79 राउंड गोलियां बरामद की हैं।

Author: fastblitz24



